Archived

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1000 पॉइंट नीचे तो निफ्टी भी मार्केट खुलते ही गिरा

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1000 पॉइंट नीचे तो निफ्टी भी मार्केट खुलते ही गिरा
x
मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में करीब 1,000 पॉइंट नीचे चला गया है। अमेरिकी मार्केट में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिला है।

मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में करीब 1,000 पॉइंट नीचे चला गया है। अमेरिकी मार्केट में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिला है। दरअसल आम बजट आने के बाद से लगातार शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेसेक्स कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन करीब 33,760 पॉइंट पर खुला।

वहीं निफ्टी में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी भी मार्केट खुलते ही करीब 300 पाइंट नीचे चली गई। निफ्टी शेयर मार्केट खुलते 10,360 अंक पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि 5 फरवरी 2018 को सेंसेक्स 450 अंकों की गिरावट के साथ 34,616 के स्तर पर खुला था। वहीं शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 10,600 के नीचे पहुंच गया था। सोमवार को सेंसेक्स 310 अंकों की गिरावट के साथ 34,757.16 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 94.05 अंक गिरकर 10,666.55 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट को लेकर वित्त सचिव हसमुख अधिया ने सफाई दी थी और कहा था कि यह दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर लगाने के कारण नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के चलते है। अधिया ने कहा कि सरकार ने 10 प्रतिशत की "रियायती दर" से यह कर लगाया है।
1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट भाषण दिया जा रहा था उस वक्त भी शेयर बाजार टूट गया था। सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाने की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे चला गया था।
निफ्टी में भी 100 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। पीएसयू बैंक इंडेक्स, मेटल और फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट थी। पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.87 फीसदी और मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1.24 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

Next Story