- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
NDvPAK, HCT2018: पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 -0 से रौंदा
Alok Mishra
24 Jun 2018 12:21 PM GMT
x
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शनिवार को एकतरफा अंदाज में 4-0 से करारी मात दी।
हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 की बढ़त पर थी, लेकिन दूसरे हाफ में छह मिनट के भीतर एक के बाद एक दागे गए तीन गोलों से भारतीय शेरों ने पाकिस्तानी टीम को 4-0 से रौंद दिया। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए। कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है।
भारत को चौथे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रमनदीप सिंह मौका चूक गए। इसके बाद 14 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने अच्छा बचाव किया और भारत को बढ़त नहीं लेने दिया।
दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही भारत को पहली सफलता मिली। मैच के 25 वें मिनट में सिमरनजीत ने गेंद को गोल की तरफ हिट किया और सामने खड़े रमनदीप ने इस बार यहां कोई गलती नहीं की तथा गेंद को गोल में डिफ्लेक्ट कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
मुकाबले में हाफ टाइम तक 0-1 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में ही गोल कर बराबरी करने की कोशिश की। लेकिन भारत ने इस पर रेफरल मांगा और फैसला उसके पक्ष में गया तथा पाकिस्तान के गोल को खारिज कर दिया गया। पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में अपने जवाबी हमले और तेज कर दिए।
पाकिस्तान के एजाज अहमद ने एक जबर्दस्त शॉट लगाया जिसे भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने रोक दिया। एजाज ने एक बार फिर गोल करने का प्रयास किया जिसे इस बार सुरेंदर कुमार ने विफल कर दिया। मैच के 43वें मिनट में पाकिस्तान को उसका पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। तीसरा क्वार्टर पूरी तरह पाकिस्तान के नाम रहा। लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति की भी तारीफ करनी पड़ेगी, जिन्होंने पाकिस्तान के लगातार हमलों को विफल किया।
59' GOAL! @lalithockey deflects a ball into the goal off @ramandeep_31's sublime pass just as the referee reaches for his whistle, giving India a 4-0 win in their opening game of the #ChampionsTrophy!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 23, 2018
🇮🇳4⃣-0⃣🇵🇰#IndiaKaGame #INDvPAK #HCT2018 pic.twitter.com/E2h3f9guPd
चौथे क्वार्टर में मैच के 48वें मिनट में पाकिस्तान ने एक बार आक्रमण किया। उमर भुट्टा ने शानदार शॉट लगाया लेकिन दीवार के रूप में मौजूद भारतीय गोलची श्रीजेश ने इस बार भी सफलतापूर्वक बचाव कर लिया और बराबरी हासिल करने से महरूम रखा। मुकाबले के 54 वें मिनट में सुरेंदर कुमार ने सिमरनजीत को पास दिया जिन्होंने 17 साल के दिलप्रीत को पास दिया और दिलप्रीत ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने इमरान बट्ट को गोलकीपर से हटा दिया।
भारत ने इसका फायदा उठाते हुए मैच के 57 वें मिनट में डी में खड़े मंदीप सिंह के गोल की बदौलत स्कोर 3-0 कर दिया। मैच समाप्त होने के एक मिनट पहले ही रमनदीप के मिडफील्ड के आस-पास से पास दिया था। डी के सामने मौजूद ललित उपाध्याय ने 59 वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 4-0 की एकतरफा जीत दिला दी।
Alok Mishra
Next Story