Archived

फीफा अंडर-17: भारतीय टीम ने हार के बावजूद जीता फैंस का दिल

Vikas Kumar
7 Oct 2017 11:52 AM GMT
फीफा अंडर-17: भारतीय टीम ने हार के बावजूद जीता फैंस का दिल
x

नई दिल्ली : शुक्रवार को राजधानी के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में फीफा विश्वकप शुरू हुआ। फीफा विश्वकप के इतिहास का पहला मैच भारतीय अंडर -17 और अमेरिका टीम के बीच हुआ। अमेरिका जैसी टीम को भारतीय टीम ने चुनौती दी।

टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। टीम 0.3 से हारकर जब स्टेडियम लौटी तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए तालिया और सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। टीम के गोलकीपर धीरज मोईरांगथेम, कोमल थाटल ,सुरेश वांगजाम और फारवड अनिकेत जाधव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

गोलकीपर धीरज ने मैच कि शुरुआती में अमेरिकी फुटबालरों के कई गोल को विफल किया। अमेरिका के मिडफील्डर एंड्रयू कार्लटन ने गोल लेकर जब शाट लगाया तो धीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल होने से बचाव किया।

पांच मिनट बाद राहुल कनोली ने भी अमे​रिका के प्रयास को रोका। लेकिन 30वें मिनट में जितेंद्र सिंह ने खराब पास ​दिया और वही अमेरिकी कप्तान जोश सारजेंट को फाउल कर बैठे और रैफरी ने तुरंत विपक्षी टीम को पेनल्टी प्रदान कर दी। कुछ ही मिनट में सारजेंट ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम इस गोल के बाद थोड़ी सतर्क हो गई और 43वें मिनट में अनिकेत जाधव ने 25 गज की दूरी से गोल करने का स्र्विणम मौका बनाया लेकिन व​ह इसमें सफल नहीं हो सके। पहले हाफ में अमरीका की बढत 1-0 रही। शुरू से ही भारत के लिए सबसे अहम बात यह रही कि अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी टीम के खिलाफ गोल करने के करीब पहुंचना था।

कोमल थाटल ने 84वे मिनट में गोल की तरफ जानदार शाट लगाया लेकिन अमेरिका टीम के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। थाटल को भी कामयाबी नही मिल सकी। जार्ज एकोस्टा ने तेज शाट करते हुए गेंद को कार्लटन कि तरफ बढाया। फिर कार्लटन गेंद को भारतीय गोल में पंहुचा कर ही दम लिया। अब 9 अक्टूबर को भारतीय टीम कोलबिंया से भिड़ेगी।

Next Story