Archived

FIFA WC 2018 Final Live: फ्रांस बनाम क्रोएशिया किसका होगा फीफा वर्ल्ड कप खिताब, भिड़ंत शुरू

Arun Mishra
15 July 2018 3:23 PM GMT
FIFA WC 2018 Final Live: फ्रांस बनाम क्रोएशिया किसका होगा फीफा वर्ल्ड कप खिताब, भिड़ंत शुरू
x
क्रोएशिया और फ्रांस के बीच रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
नई दिल्ली : फीफा 2018 का खिताबी मुकाबला फ्रांस औस क्रोएशिया के बीच मॉस्को में शुरू हो चिका है। मैच से पहले वर्ल्ड कप की क्लोसिंग सेरेमनी की धूम रही। इस सेरेमनी में हॉलीवुड के कई नामी सितारों ने परफॉर्म करके दर्शकों का मन मोह लिया।
विश्वकप फुटबॉल 1998 के बाद दोनों देशों का इस विश्वकप में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है। फ्रांस एक बार फिर अपने देश में 20 साल पहले खेले गए विश्वकप के खिताबी मुकाबले में तत्कालीन कप्तान जिनेदिन जिदान के शानदार खेल को दोहराकर चैंपियन बनना चाहेगा। वहीं क्रोएशियाई टीम इस विश्वकप के खिताबी मुकाबले में फ्रांस को हराकर 1998 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। फ्रांस ने 1998 फीफा विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अपने कप्तान जिनेदिन जिदान के दो गोल के दम पर ब्राजील को 3-0 से हराया था।



Next Story