Archived

इंवेस्‍टमेंट कंपनी ने साइना, राहुल द्रविड़ और प्रकाश पादुकोण सहित कई को लगाया करोड़ों का चूना!

Arun Mishra
14 March 2018 12:25 PM GMT
इंवेस्‍टमेंट कंपनी ने साइना, राहुल द्रविड़ और प्रकाश पादुकोण सहित कई को लगाया करोड़ों का चूना!
x
विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी नामक फर्म ने राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण जैसे लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की है।
नई दिल्ली : बेंगलुरु में इन्वेस्टमेंट कंपनी ने दिग्गज खिलाड़ियों समेत सैकड़ों लोगों को पोंजी स्कीम के तहत चूना लगाया है। विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी नामक फर्म ने राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण जैसे लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की है।

- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी ने 800 से ज्यादा लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई है। शिकार लोगों में खेल के अलावा कला, फिल्म, राजनीति और अर्थ जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हैं।

- पुलिस ने कंपनी के मालिक राघवेंद्र श्रीनाथ के साथ एजेंट के तौर पर काम करने वाले नरसिम्हामूर्ति, केसी. नागराज और प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में निवेशकों के नामों का खुलासा किया है। जांच अधिकारी बैंक खातों की छानबीन में जुटे हैं।

- एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने निवेशकों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है। फिलहाल दस्तावेज की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस बीच, स्थानीय अदालत ने पोंजी स्कीम चलाने वाले आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

- पोंजी स्कीम रैकेट में बेंगलुरु के एक जानेमाने खेल पत्रकार सूत्रम सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरेश खेल से जुड़ी हस्तियों को पोंजी स्कीम में निवेश करने के लिए प्रेरित करता था। उसके झांसे में आकर कई खिलाड़ियों द्वारा विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी में निवेश करने की आशंका है। कंपनी ने निवेशकों को 40 फीसद तक का रिटर्न देने का वादा किया था।

- पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि कई निवेशक ज्यादा रिटर्न की लालच में कंपनी में निवेश किया था।
Next Story