- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
लालू-तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- 'बीजेपी की ब्लैकमेलिंग से डरकर नीतीश ने महागठबंधन तोड़ा'
Arun Mishra
10 Sep 2017 12:52 PM GMT
x
नीतीश कुमार को सृजन 'घोटाले' का 'सृजनकार' बताते हुए लालू ने कहा, 'नीतीश कुमार सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है..
पटना : बिहार के भागलपुर में हुए कथित सृजन घोटाले को लेकर भागलपुर की रैली में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने एक साथ नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नीतीश कुमार को सृजन 'घोटाले' का 'सृजनकार' बताते हुए लालू ने कहा, 'नीतीश कुमार सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। 13 साल से सृजन घोटाला इसकी नाक का बाल रहा और इसे पता भी नहीं चला।'
सृजन के दुर्जनों का विसर्जन रैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, 'नीतीश कुमार अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जनादेश और आवाम को दगा देने वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। वह विकास पुरुष नामक फ़र्ज़ी चादर ओढ़े हुए है इस चादर के नीचे एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी पुरुष छुपा हुआ है।'
लालू ने कहा कि सृजन में नीतीश कुमार पूरी तरह फंस चुके हैं और इसी का फायदा उठाकर बीजेपी ने उन्हें ब्लैकमेल किया और वह महागठबंधन तोड़कर एनडीए में चले गये। लेकिन मैं नरेंद्र मोदी की घुड़कियों से डरने वाला नहीं हूं। लालू ने कहा, 'मैं तो 20 साल से केस लड़ रहा हूं। नरेंद्र मोदी मोदी को धूल चटाकर ही दम लूंगा।' लालू ने कहा कि इस रैली को दिल्ली से बाधित करने का प्रयास किया गया। सीबीआई का इस्तेमाल करते हुए मुझे और तेजस्वी यादव को दिल्ली आने का समन भेजा गया।
रैली में जुटी भीड़ की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की भारी संख्या बता रही है कि नीतीश कुमार ने दोनों हाथों से सरकार का हजारों करोड़ों रुपये सृजन में लुटा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर की इस रैली में जुटी भीड़ सृजन के दुर्जनों का विसर्जन करने के लिए जमा हुई है।
वहीं लालू यादव के बेटे तेजस्वी याद ने कहा कि उन्होंने भागलपुर की इस रैली से सृजन घोटाले का पर्दाफाश करने का फैसला लिया था। तेजस्वी ने कहा, 'रैली के माध्यम से हम सृजन के दुर्जनों का विसर्जन करेंगे। हम यहां नीतीश कुमार, सुशील मोदी और गिरिराज सिंह जैसे घोटालेबाजों का विसर्जन करने आए हैं।'
गौरतलब है बिहार में आरजेडी-कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जेडी-यू) की महागठबंधन सरकार से अलग होने के बाद लालू यादव और उनका परिवार नीतीश कुमार के खिलाफ सृजन घोटाले को लेकर आक्रामक है।
रेलवे टेंडर के बंटवारे में हुई गड़बड़ी के आरोप में आयकर विभाग की तरफ से लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद नीतीश कुमार ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया था। महागठबंधन की सरकार गिराए जाने को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'तेजस्वी बहाना था सृजन का पाप चुकाना था।'
तेजस्वी ने सीबीआई से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ किए जाने की मांग की।
Next Story