Archived

बिहार कांग्रेस के 19 विधायक है नाराज, राहुल गांधी से मुलाकात करके रखी बात

Vikas Kumar
8 Sep 2017 7:15 AM GMT
बिहार कांग्रेस के 19 विधायक है नाराज, राहुल गांधी से मुलाकात करके रखी बात
x
बिहार कांग्रेस के 19 विधायक नाराज है, राहुल गांधी से मुलाकात करके अपनी बात रखी, नाराज विधायकों ने कहा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव...

पटना : बिहार कांग्रेस में मचे घमासान का फैसला अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। बिहार कांग्रेस में टूट की आशंका के बीच राहुल गांधी ने पार्टी के विधायकों के एक समूह से मुलाकात की। इस मुलाकात में 10 विधायक शामिल थे। राहुल गांधी ने बुधवार को 11 विधायकों से मुलाकात की थी।

बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस के नाराज विधायकों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ने की सलाह दी है। विधायकों का कहना है की अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी को मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

दरअशल कुछ विधायकों के पार्टी तोड़कर नीतीश से हाथ मिलाने की ख़बरों के बीच राहुल गांधी के लिए पार्टी को एकजुट रखना कड़ी चुनौती है। विदेश से लौटते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस में टूट रोकने के लिए विधायकों से मुलाकात कर रहे है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को नहीं बुलाया गया। पार्टी के बिहार के नेताओं से बात के बाद राहुल गांधी, अशोक चौधरी से खासे नाराज हैं। पार्टी में मची भगदड़ के लिए राहुल अशोक चौधरी को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह नयी दिल्ली में राहुल से मिलने के लिए आने वाले पार्टी विधायकों के साथ नहीं आए।

राहुल की बिहार के पार्टी विधायकों के साथ हुई इस बैठक में पार्टी महासचिव और राज्य के प्रभारी डॅा. सी पी जोशी भी मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस आलाकमान के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि कांग्रेस के छह विधायकों ने मीटिंग में दिल्ली आने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे बाढ़ से प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यस्त हैं।

आपको बता दें बिहार में कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं, उसमें से 19 पार्टी छोड़ना चाहते हैं। एक सप्ताह पहले ही उनके प्रतिनिधि ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। सोनिया ने विधायकों से एकजुट रहने तथा बीजेपी की दक्षिणपंथी विचारधारा का विरोध करने वाले लालू यादव जैसे नेताओं से मिलकर चलने की नसीहत थी।

Next Story