- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
गौरी लंकेश मर्डर: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Arun Mishra
8 Sep 2017 2:44 PM GMT
x
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कर्नाटक के चिकमंगलूर में शिकायत दर्ज कराई।
नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरू में हुई हत्या के बाद से बीजेपी और विपक्ष के बीच राजनीतिक हमले जारी हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कर्नाटक के चिकमंगलूर में शिकायत दर्ज कराई।
गौरी लंकेश की हत्या के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर सवाल उठाये थे और कहा था कि जो कोई भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है, उसे चुप करा दिया जाता है।
बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री चुप हैं और उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। उनकी पूरी विचारधारा का मुख्य बात यही है कि विरोध के आवाजों को दबा दो।' राहुल ने कहा था, 'इस देश का इतिहास अहिंसा का है .. हत्या का औचित्य सही साबित नहीं किया जा सकता है।'
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को गौरी लंकेश की हत्या के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जांच शुरू होने से पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व दक्षिणपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराने की निंदा की। प्रसाद ने कहा, 'जांच शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर दक्षिणपंथ व आरएसएस विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया। राहुल गांधी हमेशा बिना अपना होमवर्क किए ही बोलते हैं। इसलिए उन्होंने दोषी होने का फैसला सुना दिया।'
उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में यह पहली घटना नहीं है। अब तक कलबुर्गी के हत्यारों को क्यों नहीं पकड़ा गया। वहां किसकी सरकार है। राहुल गांधी हम से सवाल पूछते हैं। क्या उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछा है कि अब तक हत्यारे क्यों नहीं पकड़े गए।' वरिष्ठ पत्रकार लंकेश को तीन अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर गोली मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
(इनपुट IANS से भी)
Karnataka: Complaint filed against Rahul Gandhi by BJP workers in Chikmagalur after his statement on #GauriLankeshMurder pic.twitter.com/IvgrSuvMp0
— ANI (@ANI) September 8, 2017
Next Story