Archived

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, दोनों पीएम ने रखी आधारशिला

आनंद शुक्ल
14 Sep 2017 6:06 AM GMT
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, दोनों पीएम ने रखी आधारशिला
x
भारत देश में बुलेट ट्रेन एक ऐसा सपना है, जो जल्द ही हकीकत में तब्दील हो जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने यह तय किया है कि पूर्व निर्धारित 2023 की जगह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को 15 अगस्त 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।

भारत देश में बुलेट ट्रेन एक ऐसा सपना है, जो जल्द ही हकीकत में तब्दील हो जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने यह तय किया है कि पूर्व निर्धारित 2023 की जगह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को 15 अगस्त 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन की नींव रखी। इसकी लागत 1.10 लाख करोड़ है, जिसमें 88 हजार करोड़ का कर्ज जापान देगा। इस कर्ज का ब्याज 0.1 फीसदी होगा। जिसे 50 साल में चुकाना होगा। इससे पहले दोनों पीएम ने बुलेट ट्रेन के रूट का मॉडल देखा।

इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भारत और जापान दोनों ही मिलकर अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कुल लागत 10,8000 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। भारत और जापान के बीच गहरे होते संबंधों के चलते यह दोनों दिक्कतें खत्म हो गई हैं।

जापान ने पहले ही भारत को 88 हजार करोड़ रुपये बतौर कर्ज देने की सहमति दी है। खास बात यह है कि इस कर्ज पर ब्याज नहीं के बराबर है।





ये रहेगी बुलेट ट्रेन की खासियत

देश में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इनकी दूरी महज 2 घंटे में पूरी की जाएगी। इस रूट पर 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनने जा रहा बुलेट ट्रेन रूट ज्यादातर जगहों पर एलिवेटेड होगा और 7 किलोमीटर का हिस्सा मुंबई में समंदर के नीचे से होकर गुजरेगा।

जापान की बुलेट ट्रेन काफी सुरक्षित है, नहीं होती लेट

जापान की बुलेट ट्रेन तकनीक काफी सुरक्षित मानी जाती है। जब से यह जापान में चलने शुरू हुई है तब से इसमें कोई भी हादसा नहीं हुआ है। जापान की बुलेट ट्रेन एकदम समय पर चलती है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं किसका पंक्चुअलिटी रिकॉर्ड पिछले 50 सालों में सिर्फ 60 सेकंड से भी कम लेटलतीफी का है।

बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग देगा जापान

अहमदाबाद और मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जापान पूरा तकनीकी सहयोग देगा। वही प्रोजेक्ट के आधार पर जापान भारत के लोगों को बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग देगा। और इसके अलावा बुलेट ट्रेन तकनीक का भारत के दूसरे इलाकों में इस्तेमाल करने के लिए भी पूरी मदद करेगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बड़ोदरा में बनाया जा रहा है। इस इंस्टिट्यूट में बुलेट ट्रेन की ऑपरेशंस और मेंटेनेंस के लिए 3-4 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस बुलेट ट्रेन के चलते ही अहमदाबाद और मुंबई के बीच बनने वाला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देश में 20000 कंस्ट्रक्शन रोजगार मुहैया कराएगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की वजह से महाराष्ट्र, गुजरात और दादर नगर हवेली में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुंबई और अहमदाबाद के बीच सभी महत्वपूर्ण जगहों को आपस में जोड़ दिया जाएगा और इससे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी।


Next Story