Archived

PM मोदी ने जन्मदिन पर दिया तोहफा, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

Arun Mishra
17 Sep 2017 6:01 AM GMT
PM मोदी ने जन्मदिन पर दिया तोहफा, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध
x
पीएम मोदी ने यहां सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। नर्मदा नदी पर बना यह बांध दुनिया का दूसरे नंबर का और अपने देश का सबसे ऊंचा बांध है।
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी रविवार को 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। पीएम मोदी ने यहां सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। नर्मदा नदी पर बना यह बांध दुनिया का दूसरे नंबर का और अपने देश का सबसे ऊंचा बांध है।
रविवार सुबह इलाके में खराब मौसम के चलते पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर को दभोई में ही लैंड कराना पड़ा। इस कारण पीएम मोदी सड़क मार्ग से केवड़िया जाना पड़ा और बांध के उद्घाटन में करीब 1 घंटे की देरी हुई।
बता दें कि पीएम मोदी काफी समय से सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के भी पक्ष में थे, जिसके बाद इस बांध की ऊंचाई हाल ही में बढ़ाकर 138.68 मीटर की गई है। बांध की इस ऊंचाई को पाने में सरदार सरोवर ने 56 साल के विवादों का लंबा सफर तय किया है।
पीएम मोदी रविवार को सबसे पहले गांधीनगर पहुंचे और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। यहां प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आस-पड़ोस के कई बच्चे भी पहुंचे। पीएम मोदी पहले भी अपने जन्मदिन पर मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लेते रहे हैं। आज भी जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह परंपरा निभाई।
Next Story