- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बीजेपी पार्षद दया गायकवाड ने किया युवती से रेप , केस दर्ज
शिव कुमार मिश्र
13 Sep 2017 5:40 AM GMT
x
पीड़ित ने दी आत्महत्या की धमकी
कल्याण से बीजेपी के पार्षद दया गायकवाड़ पर रेप का केस दर्ज किया गया है। ठाणे की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने उनपर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में गायकवाड़ पर IPC की धारा 376, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
#Maharashtra Case registered under sections 376, 323, 504, 506, 34 IPC ; investigation underway
— ANI (@ANI) September 13, 2017
BJP corporator Daya Gaikwad raped me at house of Ashwini Dhumal: Victim pic.twitter.com/MuzXwKvgal
— ANI (@ANI) September 13, 2017
महिला का आरोप है कि एनसीपी की महिला नेता ने इसका विडियो भी बनाया है। महिला का कहना है कि एनसीपी महिला विंग की प्रमुख अश्विनि धूमल के घर पर गायकवाड़ ने रेप किया। गायकवाड़ की तरफ से आरोपों को खारिज किया गया है। उन्होंने कहा, 'यह आरोप पूरी तरह झूठा है। महिला ने 10 लाख रुपये मांगे थे, न मिलने पर मुझे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी गई।'
क्या था मामला
एक 27 वर्षीया युवती ने कल्याण के भाजपा नगरसेवक दया गायकवाड, राकांपा नेता अश्विनी धुमाल तथा उसके पति मनोज धुमाल के खिलाफ पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की है। युवती का आरोप है कि दया गायकवाड ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार गायकवाड से युवती की पहचान 4 जून'17 को उनके जन्मदिन पर फेसबुक के जरिए हुई थी। यह जान पहचान बाद में दोस्ती में बदल गई। गायकवाड ने युवती को बताया कि वह अविवाहित है और एक ही जाति के होने की वजह से शादी करने में कोई दिक्कत नही होगी। चूंकि गायकवाड नगरसेवक है, उसमें अपना भविष्य उज्जवल देखकर युवती ने सहमति दे दी। इसका फायदा उठाकर गायकवाड युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब युवती ने एक रात गायकवाड को फोन किया, फोन एक महिला ने उठाया और खुद को गायकवाड की बीवी बताया। युवती के पूछने पर गायकवाड ने स्वीकार किया कि महिला उसकी बीवी थी, लेकिन दोनों में नहीं जमती। वह बहुत जल्दी उसे तलाक देकर युवती से शादी कर लेगा। इसी बीच, युवती की मुलाकात अश्विन धुमाल से हुई, उसने युवती को इंसाफ दिलाने के नाम पर अपने घर बुलाया। थोड़ी देर में गायकवाड भी वहां आया और युवती को निजी बात करने के बहाने धुमाल के बेडरूम में ले गया। वहां फिर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने के बाद गायकवाड ने बताया कि अब वह पूरी तरह फंस चुकी है। गायकवाड ने कहा कि उसने जो रुपये व मकान की मांग की थी, उसने वह रिकॉर्ड कर लिया है।
#Maharashtra Daya Gaikwad BJP corporator of Kalyan (West) booked for allegedly raping a 27-year-old woman from Thane
— ANI (@ANI) September 13, 2017
महिला का आरोप है कि गायकवाड़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरी घटना का विडियो बनाकर गायकवाड़ द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का आरोप भी महिला ने लगाया है। ठाणे पुलिस ने यह शिकायत दर्ज की है। महिला का कहना है कि पहले उसे पता नहीं था कि गायकवाड़ शादीशुदा हैं। बाद में उन्होंने कहा कि वह बीवी को तलाक दे देंगे। महिला के मुताबिक इसी मामले पर बात करने के लिए उन्होंने अश्विनि के घर पर बुलाकर रेप किया।
Next Story