Archived

गौरी लंकेश मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, SIT ने एक शख्स को किया गिरफ्तार!

Arun Mishra
3 March 2018 6:35 AM GMT
गौरी लंकेश मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, SIT ने एक शख्स को किया गिरफ्तार!
x
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को गौरी लंकेश मर्डर केस से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं।
नई दिल्ली : पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बेंगलुरु में एक संदिग्ध आरोपी को अवैध हथियार के साथ हिरासत में ले लिया। शख्स का नाम केटी नवीन कुमार (37) बताया गया है।
एसआईटी के जांच अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर एमएन अनुशेट के मुताबिक, नवीन कुमार को लोकल पुलिस ने 19 फरवरी को एक रिवॉल्वर और 15 बुलेट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया था। हालांकि, शुक्रवार को उसकी रिमांड खत्म होने वाली थी, जिसके चलते एसआईटी ने मर्डर से जुड़े सबूतों के आधार पर नवीन को कस्टडी में ले लिया।
उसने पुलिस को गौरी लंकेश मर्डर केस से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं। इसी के आधार पर पुलिस आगे की पूछताछ के लिए उसे कस्टडी में रखना चाहती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का चेहरा केस से जुड़े एक संदिग्ध के स्केच से भी मिलता है।
Next Story