- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
सीएम योगी का आदेश, 10 हजार से कम कर्जमाफी का सर्टिफिकेट जारी ना करें अफसर
Arun Mishra
17 Sep 2017 6:51 AM GMT
x
File Photo
किसानों को 10 पैसे और 54 पैसे कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे गए जिससे सरकार की खूब किरकिरी हुई. लेकिन अब सीएम योगी ने इस मामले में दखल देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्दश दिए हैं कि 10 हजार से ज्यादा कर्ज माफ होने वाले किसानों को ही सर्टिफिकेट दिए जाएं...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर अपना चुनावा वादा तो पूरा किया लेकिन प्रशासनिक लापरवाही ने सीएम योगी की सबसे बड़ी योजना पर भी पलीता लगा दिया. किसानों को 10 पैसे और 54 पैसे कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे गए जिससे सरकार की खूब किरकिरी हुई. लेकिन अब सीएम योगी ने इस मामले में दखल देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्दश दिए हैं कि 10 हजार से ज्यादा कर्ज माफ होने वाले किसानों को ही सर्टिफिकेट दिए जाएं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया में सर्टिफिकेट की फोटो और किसानों की शिकायत के बाद यह फैसला लिया है. मुख्यमंत्री की तरफ से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आगे से 10 हजार से कम के कर्ज माफी का न तो सर्टिफिकेट जारी हो ना ही किसानों को इस कार्यक्रम में बुलाया जाए जहां सर्टिफिकेट बंट रहे हैं. साथ ही 10 हजार से कम राशि के कर्ज को माफ किया जाना जरूरी है लेकिन उसका सर्टिफेटक जारी ना किया जाए.
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यूपी में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने एक लाख तक का फसली ऋण माफ भी किया. गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सीएम योगी ने लखनऊ में किसानों को सर्टिफिकेट बांटकर कार्यक्रम की शुरुआत की लेकिन जमीन पर आते-आते प्रशासन के अधिकारियों ने इस अहम योजना के साथ मजाक कर दिया. राज्य के कई किसानों को 10, 20, 50 या 100-200 रुपए की कर्जमाफी के सर्टिफिकेट दिए गए हैं. इसके बाद विपक्ष ने बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया और किसानों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन बता दिया.
किसानों की कर्जमाफी भद्दा मजाक - विश्लेषण युसूफ अंसारी के साथ -Watch Video
यूपी के किसान राम सेवक जिस पर एक लाख रुपये का कर्ज था, उन्हें सिर्फ 10 रुपये 37 पैसे के कर्जमाफी का प्रमाणपत्र मिला है. इटावा जिले के भरथना तहसील के नगला भोली गांव के गरीब किसान जिलेदार सिंह ने बैंक से एक लाख रुपए कर्ज लिया था. गांव के लेखपाल ने कर्ज माफी का इन्हें सर्टिफिकेट तो दिया, लेकिन सिर्फ तीन रुपए का. ऐसे किसानों की लंबी फेहरिस्त है, जिन्हें 10, 20, 50 या 100-200 रुपए की कर्जमाफी के सर्टिफिकेट मिले हैं. किसानों को समझ नहीं आ रहा कि वो करें तो क्या करें और जाएं तो जाएं कहां.
सर्टिफिकेट देखकर उड़ गए होश
दरअसल, पूरे सूबे से ऐसे मामले आ रहे हैं, जिसमें कर्जमाफी के सर्टिफिकेट को देखकर किसानों के होश उड़े हुए हैं. दिक्कत ये कि सरकार का एक मंत्री कह रहा है कि तकनीकी चूक है, तो दूसरा मंत्री कह रहा है कि सब ठीक है और जितने का सर्टिफिकेट मिला है, वो दरअसल वह रकम है, जो किसानों के कर्ज चुकाने के दौरान बाकी रह गई. इतना ही नहीं. शायद अब योगी सरकार के निर्दश के बाद प्रशासन की ओर से इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लग सकेगा.
Next Story