Archived

पीलीभीत पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध सम्बन्ध के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Arun Mishra
14 Sep 2017 10:52 AM GMT
पीलीभीत पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध सम्बन्ध के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
x
पुलिस के अनुसार मुनेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी के गाँव के ही राजीव से अवैध सम्बन्ध थे। उसने अपनी पत्नी को कई वार समझाया लेकिन उसने राजीव से अपने सम्बन्ध ख़त्म नहीं किया।
पीलीभीत : थाना दियोरिया क्षेत्र के गाँव जमुनिया महुआ में 11सितम्बर 2017 को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसपी पीलीभीत ने आज इस घटना का खुलासा किया है। इस खुलासे से रॉकेट पोस्ट की खबर में जताई गई आशंका सही साबित हुई है। रॉकेट पोस्ट में प्रकाशित खबर में पति पर ही हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोतवाली दियुरिया क्षेत्र के गाँव जमुनिया महुआ 37 वर्षीय महिला पुष्पा देवी हत्याकांड में हत्यारा पुष्पा का पति और मुक़दमे का वादी मुनेन्द्र पाल ही जाँच में निकला।
मुनेन्द्र ने मामले में अपने दो रिश्तेदारों कक्कू उर्फ़ पदम् व सुनील कुमार पर पत्नी पुष्पा की हत्या का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी थी। हत्या के मूल में 60हजार रूपये के लेनदेन की रंजिश बताई थी। जिस पर पुलिस ने नामजद मुक़दमा दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी। लेकिन हत्या की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी।
मुनेन्द्र ने जिक्र किया कि उसकी पत्नी की हत्या 315 बोर के तमंचे से हुई है। यहीं से पुलिस के शक को और बल मिल गया। पुलिस अधिकारियों के मौका मुआयने और साक्ष्य संकलन से साफ़ हो गया की पुष्पा को बेहद नजदीक से 12बोर से फायर किया गया है। जिसके बाद मुनेन्द्र से थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो मुनेन्द्र ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस के अनुसार मुनेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी के गाँव के ही राजीव से अवैध सम्बन्ध थे। उसने अपनी पत्नी को कई वार समझाया लेकिन उसने राजीव से अपने सम्बन्ध ख़त्म नहीं किया।
इसी बजह से मुनेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से सोते समय गोली मारकर पुष्पा की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार दोनों नामजद आरोपी निर्दोष पाये गए हैं। मुनेन्द्र से हत्या में प्रयोग की गयी 12 बोर की बन्दूक, एक खोका कारतूस और 2 जिन्दा कारतूस बरामद किऐ हैं।
रिपोर्ट : फैसल मलिक
Next Story