लाइफ स्टाइल

कुछ घंटे 'वाट्सएप' ना चलने से करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, जानें वजह

आनंद शुक्ल
3 Nov 2017 10:09 AM GMT
कुछ घंटे वाट्सएप ना चलने से करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, जानें वजह
x
भारत समेत दुनिया के कई देशों में मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप कुछ देर के लिए बंद हो गया। व्हाट्सऐप करीब एक घंटे तक डाउन रहा। ऐप के काम ना करने की वजह से लोगों को काफी परेशान हुई।

नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों में मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप कुछ देर के लिए बंद हो गया। व्हाट्सऐप करीब एक घंटे तक डाउन रहा। ऐप के काम ना करने की वजह से लोगों को काफी परेशान हुई। अचानक सर्वर डाउन हो जाने की वजह से ना तो यूजर वॉट्सऐप से मेसेज भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। कुछ लोगों का तो वॉट्सऐप लॉगइन ही नहीं हो रहा था। इस मुद्दे पर अभी फेसबुक या वॉट्सऐप की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत के अलावा सिंगापुर, ईराक, अमेरिका और पाकिस्तान में भी वाट्सऐप डाउन हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत, इंडोनेशिया, रूस और मध्य एशिया समेत दुनिया भर के कई हिस्सों के यूजर ने व्हाट्सऐप डाउन होने की शिकायत की थी। सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप के यूजर रहे। जब व्हाट्सऐप यूजर ने मैसेजिंग सर्विस में हो रही समस्या की जानकारी ट्विटर पर दी तो #whatsappdown ट्रेंड करने लगा।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भी व्हाट्सऐप में परेशानी हुई है। यह शिकायत एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर है। भारतीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट बजे के बाद से कई यूजर को एहसास हुआ कि वे व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं और ना ही कॉल कर पा रहे हैं। इसके बाद 2 बजकर 49 मिनट पर इस एप ने काम करना शुरू किया। अब मैसेज आ-जा रहे हैं।
100 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
वॉट्सऐप को दुनियाभर में रोजाना 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा यूजर्स यूज करते हैं। वहीं, इस बर 1.3 बिलियन यूजर हर महीने एक्टिव रहते हैं। इस पर 55 बिलियन मैसेज हर दिन सेंड किए जाते हैं। 4.5 बिलियन फोटोज डेली शेयर किए जाते हैं। वहीं, 1 बिलियन से ज्यादा फोटो डेली वॉट्सऐप पर सेंड किए जाते हैं।

Next Story