- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बच्चे का अपहरण कर फिरौती में मांगी गर्लफ्रेंड, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Arun Mishra
10 April 2018 6:31 AM GMT
x
किडनैपिंग का एक अलग मामला था जहां अपहर्ता पैसों के बजाय बंधक के परिवार से अपनी प्रेमिका की मांग कर रहा था?
हैदराबाद/पुणे : यह किडनैपिंग का एक अलग मामला था जहां अपहर्ता पैसों के बजाय बंधक के परिवार से अपनी प्रेमिका की मांग कर रहा था। हालांकि पुलिस ने किडनैपर की साजिश को विफल करते हुए सोमवार सुबह पुणे रेलवे स्टेशन से बंधक को बचा लिया। तेलंगाना के वानपर्ति जिले के कोथाकोटा से एक 8 साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया था।
अंतरराज्यीय ऑपरेशन के तहत तेलंगाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे रिहा करा लिया। महबूबनगर जिला निवासी 23 साल के वामसी कृष्ण ने कोथाकोटा के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी में पढ़ने वाले रतलावत चंद्रु नायक का अपहरण कर लिया था। आरोपी का बच्चे की बुआ से अफेयर था जो हैदराबाद के शिवरामपल्ली इलाके में रहती थी। हाल ही में उसके परिवार को इस बारे में पता चला था। तब महिला के परिवार वालों ने वामसी की पिटाई की और उसे कभी वहां दिखाई न देने की चेतावनी दी थी।
इससे अपमानित महसूस कर रहे वामसी कृष्णा ने 7 अप्रैल को बच्चे के स्कूल जाकर स्टाफ से चंद्रू की मां का ऐक्सिडेंट होने की बात कही और चंद्रू को अपने साथ ले जाने के लिए बोला। जब बच्चे और उसके दो भाइयों ने स्टाफ को बताया कि वामसी उसका पड़ोसी है तो स्कूल प्रशासन भी उन्हें साथ में भेजने को तैयार हो गया।
कोथाकोटा बस स्टेशन में वामसी ने दोनों बड़े भाइयों को वहां इंतजार करने को बोलकर चंद्रू को अपने साथ लेकर चला गया। थोड़ी देर वापसी ने चंद्रू के घर पर फोन कर बच्चे को अपने कब्जे में लेने का दावा किया। इसके बाद वह बच्चे के बदले में अपने लेडी लव की मांग करने लगा। लगातार फिरौती कॉल से परेशान पीड़ित परिवार ने किडनैपिंग केस रजिस्टर कराया।
वानपर्ति जिले के इनचार्ज एसपी रेमा राजेश्वरी ने तुरंत स्पेशल टीम गठित करते हुए बच्चे को छुड़ाया। पुलिस ने किडनैपर का महाराष्ट्र तक पीछा किया। तब आरोपी के ट्रेन से सफर करने की जानकारी मिली। तेलंगाना पुलिस ने तुरंत शोलापुर पुलिस और आरपीएफ जासूस को अलर्ट किया। टीम का नेतृत्व कर रहे कोथाकोटा के सोमानारायण सिंह भी पुणे रवाना हुए थे।
पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर बच्चे के साथ भागने का प्रयास करते वक्त आरोपी को पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर बच्चे को छुड़ा लिया गया।
Next Story