Archived

भारी बारिश से हैदराबाद में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, तीन की मौत

आनंद शुक्ल
3 Oct 2017 6:02 AM GMT
भारी बारिश से हैदराबाद में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, तीन की मौत
x
हैदराबाद में सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश की वजह से हुए हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली है।

हैदराबाद: हैदराबाद में सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोमवार की शाम को हुई झमाझम बारिश की मुख्य वजह मॉनसून बताई जा रही है। दक्षिण भारत के शहर हैदराबाद में हो रही मूसलाधार बारिश के सब जनजीवन ठप हो गया है। शहर में भारी ट्रैफिक जाम है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश की वजह से हुए हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में चार महीने का एक बच्चा और उसके पिता शामिल हैं। बिजली गिरने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नगर निगम के प्रमुख और शहर के पुलिस प्रमुख से बात की। उन्होंने अधिकारियों को कुछ और घंटों के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अगर फिर बारिश होती है तो किसी को परेशानी नहीं हो।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े आठ बजे तक 67.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। भारी बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में सैलाब आ गया। पूरे शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने अपने कर्मचारियों को शहर में जमा हुए पानी को निकालने और अन्य राहत कार्यों में लगा दिया है।
हो चुकी है मुंबई में भी बारिश
इससे पहले मुबंई में भी भारी बारिश हुई थी। 29 अगस्त को मुंबई में 24 घंटे में 331 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जिसने आम जन जीवन को तहस-नहस कर दिया था

Next Story