- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
इस विधायक ने श्मशान में किया डिनर और गुजारी पूरी रात, जानिए- क्यों?
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के एक विधायक ने श्मशान में डिनर भी किया और पूरी रात वहीं सोकर भी गुजारी। मामला आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले का है जहां की पालाकोल विधानसभा सीट से तेलुगूदेशम पार्टी के विधायक निम्माला रामानायडू ने मजदूरों का डर दूर करने के लिए यह काम किया। सिर्फ यही नहीं, सुबह उठकर वह श्मशान घाट पर ही नहाए भी और चाय भी वहीं पी। दरअसल, भूत-प्रेत के डर से यहां कोई भी मजदूर निर्माण कार्य करने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उनका डर दूर करने के लिए विधायक ने यह रास्ता अपनाया।
मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि वह आगे भी 2-3 दिनों तक श्मशान में ही रात बिताएंगे ताकि मजदूरों के डर को पूरी तरह दूर किया जा सके, और उन्हें यकीन दिलाया जा सकते कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती। उनका मानना है कि ऐसा करने से मजदूरों को हिम्मत मिलेगी और वे यहां काम करने में डर महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि श्मशान में उचित सुविधाएं नहीं हैं, इसीलिए यहां पर कुछ निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
निम्माला ने कहा कि इस काम के लिए पैसा तो पास हो गया, लेकिन कोई भी ठेकेदार काम करने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि एक ठेकेदार किसी तरह तैयार भी हुआ तो मजदूरों ने काम पर आने से इनकार कर दिया। श्मशान में सोने के दौरान किसी परेशानी के बारे में पूछने पर निम्माला ने कहा कि यहां मच्छरों ने बहुत काटा, लेकिन बाद में मच्छरदानी लगाने के बाद उनसे भी राहत मिल गई।