Archived

पति को मारकर छुपा दी लाश, पत्नी ने अपने प्रेमी को दुनिया के सामने बतौर पति पेश किया, और फिर...

आनंद शुक्ल
11 Dec 2017 12:53 PM GMT
पति को मारकर छुपा दी लाश, पत्नी ने अपने प्रेमी को दुनिया के सामने बतौर पति पेश किया, और फिर...
x
महिला ने अपराध को छिपाने के लिए लंबा नाटक रचा, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। हत्या के बाद महिला के प्रेमी ने खुद को आग लगा ली।

नागर्कूनूल: तेलगांना में एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां पत्नी ने अपने पति को मारकर छुपा देती है और फिर अपने प्रेमी को दुनिया के सामने बतौर पति पेश करती है। जी हां 27 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को छिपा दिया और अपने प्रेमी को दुनिया के सामने बतौर पति पेश किया। महिला ने अपराध को छिपाने के लिए लंबा नाटक रचा, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। हत्या के बाद महिला के प्रेमी ने खुद को आग लगा ली, ताकि वह खुद को महिला के मृत पति के रूप में दिखा सके। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने अपराध को छिपाने के लिए लंबा नाटक रचा, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। हत्या के बाद महिला के प्रेमी ने खुद को आग लगा ली, ताकि वह खुद को महिला के मृत पति के रूप में दिखा सके। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के मामले में विस्तार से बताते हुए पुलिस ने कहा कि महिला की सुधाकर रेड्डी से शादी हुई थी और उस शादी से उसके दो बच्चे थे। महिला का राजेश नाम के एक शख्स के साथ चक्कर चल रहा था। दोनों ने मिलकर 27 नवंबर को सुधाकर रेड्डी की हत्या कर दी। उसका शरीर महबूबनगर जिले के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड नागर्कनूल में की गई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने राजेश को अपना पति बताकर अस्पताल में भर्ती कराया था, ताकि उसके ठीक हो जाने के बाद दोनों बाकी की जिंदगी साथ में जी सकें। पुलिस ने कहा कि महबूबनगर में जंगल से काफी खराब हालत में रेड्डी का शव बरामद कर लिया गया है। महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि राजेश को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि वह जलने की वजह से अभी अस्पताल में भर्ती है।

Next Story