राष्ट्रीय

राजधानी कीव समेत यूक्रेन के चार शहरों में रूसी सेना की ओर से युद्धविराम की घोषणा

सुजीत गुप्ता
7 March 2022 10:15 AM GMT
राजधानी कीव समेत यूक्रेन के चार शहरों में रूसी सेना की ओर से युद्धविराम की घोषणा
x

रूस-यूक्रेन में चल रही जंग का आज 12वां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। इससे यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। UN ने दावा किया है कि अब तक 15 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। इस युद्ध में जवानों, महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की जान गई है।

वही रूसी सेना ने यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे वहां के नागरिकों को निकालने के लिए चार शहरों के लिए संघर्ष विमान की घोषणा की है। रूस सेना की ओर संघर्ष विराम की घोषणा के बाद अब वहां फंसे नागरिकों को मानवीय गलियारों के जरिए बाहर निकाला जाएगा। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और तीन अन्य प्रमुख शहरों में मानवीय गलियारों को खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से व्यक्तिगत रूप से किए गए अनुरोध के बाद रूसी सेना की ओर से यह निर्णय लिया गया।

मानवीय गलियारों के जरिए जंग के फंसे लोग सुरक्षित मार्ग से दूसरे जगह जा सकते हैं। इसके लिए 11 घंटा का समय दिया गया है। जिन चार शहरों के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की गई है उसमें यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खारकीव, मारियुपोल और सूमी शामिल हैं।

संघर्ष-विराम की यह घोषणा मारियुपोल से नागरिकों को निकालने की दो नाकाम कोशिशों के बीच हुई है। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने अनुमान लगाया है कि शहर से लगभग दो लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भागने की कोशिश में जुटे हैं। रूसी कार्यबल ने बताया कि संघर्ष-विराम और निकासी गलियारों को खोलने की घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के आग्रह पर की गई है, जिन्होंने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story