Top Stories

गाजियाबाद: ई-रिक्शा बेचकर किराया चुकाने के लिए रिक्शा चालक को अगवा कर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित चार गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
17 Sep 2022 2:35 PM GMT
गाजियाबाद: ई-रिक्शा बेचकर किराया चुकाने के लिए रिक्शा चालक को अगवा कर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित चार गिरफ्तार
x

लोनी में 2 दिन पहले एक रिक्शा चालक को अगवा कर उसकी हत्या कर शव जंगल मे फेंक दिया गया था इस मामले में थाना लोनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है आरोपियों ने हत्या मकान का किराया देने के लिए कर दी थी।

गाजियाबाद के लोनी की सालेह नगर कॉलोनी में रहने वाले रिक्शा चालक सुभाष को 2 दिन पहले रिक्शे के साथ अगवा कर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया था। जिसका शव शुक्रवार को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के जंगल में एक बोरे में मिला था, पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने रिक्शा चालक को बहाने से अपने घर बुलाया था और उसकी हत्या कर शव को बोरे में भर कर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को उसके दो बेटों व महिला के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी लोनी की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे और आरोपी भी रिक्शा चलाते हैं वहीं मृतक सुभाष भी लोनी में ही रिक्शा चलाता है और आरोपियों का जानकार है आरोपियों द्वारा पिछले काफी समय से मकान का किराया नहीं दिया गया था। मकान मालिक आरोपियों पर किराए का दबाव बना रहा था जिसके चलते आरोपियों ने रिक्शा चालक को बहाने से अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मृतक सुभाष के रिक्शे को बेचकर मकान का किराया देना चाह रहे थे। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

Next Story