- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने फिर दिए विरोधियों को सियासी झटके
सहारनपुर के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने बसपा को झटके देते हुए दो बसपा नेताओ को कांग्रेस में शामिल कर दिया है. सहारनपुर की नकुड़ विधान सभा से बसपा से चुनाव लड़े नवीन चौधरी ने बसपा छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया साथ ही उनकी पत्नी और बसपा से ही सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रही अनीता चौधरी भी कांग्रेस के साथ आ गयी.
सहारनपुर नगर के एक होटल में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद की मौजूदगी में इन दोनों नेताओ ने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की. कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेता इलाक़े में गुर्जर समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं और सहरानपुर में गुर्जर बिरादरी भारी संख्या में रहती है. इन दोनों नेताओ के इमरान मसूद के साथ आने का अच्छा खासा असर कुछ दिन बाद होने वाले नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव में देखने को मिलेगा.
दरअसल आने वाले नगर निगम और निकायों को चुनाव को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर में सियासी बिसात बिछाने का खेल जारी है. कांग्रेसी नेता इमरान मसूद सहारनपुर में किसी भी सियासी समीकरण को अपने बलबूते पर पलटने का दम रखते हैं. इन दोनों पति पत्नी के कांग्रेस में शामिल हो जाने से गुर्जर बिरादरी का वोट भी कांग्रेस को मिलने की सम्भावना बढ़ गयी है.