Archived

कानपुर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत

Arun Mishra
4 Oct 2017 9:58 AM GMT
कानपुर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत
x
1 dead after explosion in an illegal firecracker factory in कानपूर
कानपुर : उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिवाली से पहले पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
दरअसल, कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल बाजार में ब्लास्ट हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से आस पास के कई मकान ध्वस्त हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू हो गया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जबकि एक लाश मलबे से निकाली जा चुकी है।

इस फैक्ट्री के आस पास के लगभग सात मकान ब्लास्ट से पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इसके मलबे में परिवार के परिवार दब गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई लोगों की मौत हो सकती है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं।
Next Story