Archived

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी : अस्पताल में तूफ़ान पीड़ितों से मिले

Arun Mishra
5 May 2018 7:38 AM GMT
आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी : अस्पताल में तूफ़ान पीड़ितों से मिले
x
आगरा में 2 मई को आए भयंकर तूफान से पीड़ितों का हाल जानने के लिए सीएम योगी शुक्रवार की देर रात ही आगरा पहुंच गए
आगरा : आगरा में 2 मई को आए भयंकर तूफान से पीड़ितों का हाल जानने के लिए सीएम योगी शुक्रवार की देर रात ही आगरा पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह करीब 8.15 बजे वो एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। इसके जिला अस्पताल जाकर भी मरीजों से बातचीत की।
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुल 21 मरीजों से सभी से बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालचाल पूछा। इसके साथ ही उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में चद्दर गंदी मिलने पर सीएम योगी ने जमकर फटकार लगाई। इस पर प्राचार्य डॉ सरोज सिंह से मांगा स्पष्टीकरण। मरीजों के वार्डो में नियमित राउंड नहीं करने पर प्राचार्य को फटकार। कुल 34 मरीज भर्ती हुए थे। अब 21 मरीजों का सर्जरी बिल्डिंग में इलाज चल रहा है। यहां उन्होंने बाद गांव की 5 माह की बच्ची दिव्यांशी को गोद में लेकर खिलाया भी। वह अपने भाई के साथ यहां भर्ती है। जिला अस्पताल में तूफान पीड़ितों से इमरजेंसी में मुलाकात की और यहां अधिकारियों को दवाओं का बंदोबस्त करने को कहा।यहां से वे खेरागढ़ के बुडेरा का हवाई सर्वे करने के बाद शाहवेद, फतेहाबाद में जाएंगे। यहां तूफान से दो बच्चों की नरेंद्र (12 वर्ष), संजना (5 वर्ष) की मौत हो गई थी।
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तूफान पीड़ितों से मिलने के बाद शनिवार की सुबह सीएम योगी ने खेरागढ़ तहसील और फतेहाबाद तहसील में तूफान पीड़त गांवों का दौरा किया और वहां चेक वितरित किए। इसके बाद दोनों ही जगह राजस्व और विद्युत वसूली स्थगित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
खेरागढ़ के तूफान पीड़ित गांव बुरहरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों का हाल जाना। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में उन्होंने तूफान पीड़ितों का दर्द सुना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में राजस्व और विद्युत बिलों की वसूली फिलहाल स्थगित की जाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पूरे क्षेत्र में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल नदी के जरिए यहां पर पानी उपलब्ध कराया जाए। सीएम ने मृतक सुंदरलाल और ध्रुव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विद्यालय परिसर में उन्होंने तूफान से हुए नुकसान के अन्य पीड़ितों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इससे पहले उऩका हेलीकॉप्टर सुबह 9:22 पर मंडी समिति परिसर स्थित मैं बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री करीब पौन घंटा गांव में रहे।
यहां के बाद वे फतेहाबाद तहसील के गांव साहवेद पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक वितरित किए। अंत में संबोधन के दौरान उन्होंने एक सप्ताह में चौपट फसल का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए और पेयजल संकट दूर करने के लिए टैंकर भेजने की बात कही। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान निंदनीय है और दुख की घड़ी में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
Next Story