- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय अधिवेशन : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश, मुलायम-शिवपाल नहीं हुए शामिल
आगरा : समाजवादी पार्टी का आज 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में शुरू हो गया है। अखिलेश यादव ने झंडारोहण करके राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का आगाज किया। इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को पांच साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
पार्टी के निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में सपा महासचिव आजम खान, नरेश अग्रवाल, धर्मेंद्र यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। लेकिन मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव मंच पर मौजूद नहीं दिखे।
आगरा के तारघर मैदान में हो रहे सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इन सबके बीच सपा के नए संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 5 वर्ष के लिए अखिलेश यादव की ताजपोशी हुई। जबकि इससे पहले जनवरी में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।
जानकारी के अनुसार इससे पहले अखिलेश यादव पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव से मिले थे और घंटो चले पिता-पुत्र के इस मुलाकात में अखिलेश ने नेताजी को राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का न्योता भी दिया। जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि उन्हें सपा संरक्षक का आशीर्वाद प्राप्त है। मुलायम ने भी गत 25 सितम्बर को संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश के विरोधी शिवपाल सिंह यादव के धड़े को झटका देते हुए कहा था कि पिता होने के नाते उनका आशीर्वाद पुत्र के साथ है।
सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच सुबह करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई है। बताया जा रहा है मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव आज राष्ट्रीय अधिवेशन सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के बाद शिवपाल और अखिलेश की अलग बैठक होगी। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग शिवपाल-अखिलेश के बीच फोन पर बातचीत के आधार पर मंगलवार को ही तय हो गई थी।
इससे पहले शिवपाल यादव ने नेताजी के कहने पर पहल करते हुए और सारे गिले शिकवे भुलाकर अखिलेश यादव से दोस्ती का हाथ बढ़ाया। शिवपाल सिंह यादव ने कल अखिलेश यादव को फोन करके अध्यक्ष चुने जाने की अग्रिम बधाई भी दी। वहीं आज के कार्यक्रम में देश भर के करीब 15 हजार सपा के प्रतिनिधियों के शामिल होने का दावा किया गया है।