Archived

कल्याण सिंह का 86 वां जन्मदिन मना धूमधाम से

कल्याण सिंह का 86 वां जन्मदिन मना धूमधाम से
x

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का आज 86 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मना. यूपी सहित राजस्थान में भी उनके जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाया गया.


बाबरी विध्वंस के समय यूपी के सीएम रहे कल्याण सिंह ने अयोध्या काण्ड के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था . राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह अपना 86 वां जन्मदिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मना रहे हैं. अलीगढ सहित बुलंदशहर, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद सहित कई जिलो के समर्थको और नेताओं का लखनऊ में बाबू जी को शुभकामनाएँ देने के लिए उनके आवास पर ताँता लगा हुआ था.

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली तहसील के मधौली गांव में हुआ था. पिता तेजपाल सिंह और मां सीता की छत्रछाया में उनकी शिक्षा दीक्षा अलीगढ़ में ही हुई. कल्याण सिंह ने धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से बीए, एलटी किया. 1967 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए. वहीं 1985 से 2002 तक वह लगातार 6 बार विधायक चुने गए. कल्याण सिंह ने 24 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था.

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है, जिस पर आज भी आसीन है. उनके जन्मदिन को उनके समर्थक हर साल बड़ी जोरदार तरीके से मानते रहे है.

Next Story