- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पहले गोली मारी फिर धारदार हथियार से किया हमला, AMU छात्र की स्थिति गंभीर
अलीगढ: उत्तर प्रदेश में आज दो अज्ञात हमलावरों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष को गोली मार दी और धारदार हथियार से उस पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय प्रशासन, छात्रनेता और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने इस घटना के संबंध में घायल उपाध्यक्ष से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी सोमवार रात जब मोटरसाइकिल से मल्लाह का नगला स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी और फिर धारदार हथियार से उन पर कई बार वार किये। हालांकि आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गये।
नदीम अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से रात को घर से बाहर आया था, लेकिन घर लौटते समय दोदपुर के निकट पूर्व छात्र अरम, सलमान और उसके अन्य साथी ने उसे रोक लिया और उसके ऊपर चाकूओं से प्रहार कर दिया। नदीम ने यह भी बताया कि उन लोगों ने फायरिंग भी की। बहरहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विवि में हॉर्स राइडिंग क्लब में छात्रों के फ्रेश एडमीशन हो रहे थे, तभी राइडिंग क्लब पर विवि का पूर्व छात्र व राइडिंग क्लब का पूर्व कैप्टन अरमअली खान मौके पर पहंचा और नदीम अंसारी से कहने लगा, 'मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि तुम मुझे एडमिशन पैनल में नहीं बैठने दोगे।' इसके बाद नदीम अंसारी ने कहा, 'विवि के वीसी ने इसके लिये पैनल बनाया है मैंने नहीं।' बस इसी बात को लेकर सुलेमान हॉल हॉस्टल में दोनों के बीच कहासुनी हुई।