Archived

जिन्ना ने देश को बर्बाद करने का कार्य किया- डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय

जिन्ना ने देश को बर्बाद करने का कार्य किया- डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय
x
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज अलीगढ़ जनपद के अतरौली में भगवान परशुराम जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश तथा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा नेतृत्व का संकल्प है जिसके लिए योगी सरकार अर्हनिस कार्य कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज अलीगढ़ जनपद के अतरौली में भगवान परशुराम जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश तथा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा नेतृत्व का संकल्प है जिसके लिए योगी सरकार अर्हनिस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जितने महापुरूष भारत देश में पैदा हुए उन्होंने सुशासन की स्थापना के लिए कार्य किया। जिसमें सबको समान अवसर सबको न्याय तथा सबकी समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य साकार हुआ। उसी दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रचीन समय से यह देश अखण्ड भारत था आज जिन्ना का जो प्रकरण देश के सामने आया है उसमें देश को बहुत कष्ट दिया है। जिन्ना ने देश को बर्बाद करने काम किया था। बंटवारें के समय हिन्दु, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी वर्गो को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि आज भारत के मान सम्मान को लाल बहादुर शास्त्री, चैधरी चरण सिंह, बाबू जगजीवन राम, व अटल बिहारी बाजपेयी जैसे नेताओं ने विश्व भर में और अधिक बढ़ाया है तथा वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैै।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ पाण्डेय ने कहा कि जिन्ना को महत्व न देकर हमें भारत को मजबूत राष्ट्र बनाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश को शसक्त बनाने में केन्द्र प्रदेश सहित सभी समाज का सहयोग है। उन्होंने कहा कि हम सब एक भारत श्रेष्ठ भारत, समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण तथा सबके साथ सबके विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से कृत संकल्प होकर कार्य करें।
Next Story