Archived

सपा-कांग्रेस ने भेजा झूठा प्रेसनोट, डीएम से नही मिले RLD जिलाध्यक्ष

Vikas Kumar
10 May 2018 1:29 PM GMT
सपा-कांग्रेस ने भेजा झूठा प्रेसनोट, डीएम से नही मिले RLD जिलाध्यक्ष
x
भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को एकजुट होकर डीएम से मिलने गए सपा-कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष की उपस्थिति को लेकर ही झूठ बोल दिया।

अलीगढ़ : भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को एकजुट होकर डीएम से मिलने गए सपा-कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष की उपस्थिति को लेकर ही झूठ बोल दिया। डीएम से बुधवार शाम को न रालोद के जिलाध्यक्ष मिले और न ही कोई प्रतिनिधि मिलने गया इसके बावजूद उनका नाम मिलने वालों में दिखा दिया गया। बड़ी बात यह है कि रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी कैराना लोकसभा उपचुनाव के चलते पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही शामली में हैं।

रालोद के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ इरफान खान ने कहा है कि रालोद अमुवि में छात्रों पर पुलिस द्वारा किये लाठीचार्ज और हिंदूवादियों द्वारा किये गए कृत्य के खिलाफ है। रालोद सरकार से अमुवि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिस अफसरों पर कार्यवाही करने और अलीगढ़ का माहौल खराब करने वालो पर कार्यवाही की मांग करता है।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस नेताओं को फर्जी विज्ञप्ति नही भेजनी चाहिए, जिलाध्यक्ष बुधवार सुबह से ही शामली में हैं। डीएम से रालोद के जिलाध्यक्ष मिलने ही नही गए तो उनका नाम लिखना निंदनीय है। सपा-कांग्रेस को झूठे प्रेस नोट के लिए माफी मांगनी चाहिए।

रालोद नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ रालोद विपक्ष के साथ है। विपक्ष के नेताओं को सभी से कम्युनिकेशन बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के जिले के बड़े नेताओं को फर्जी प्रेस नोट भेजने से बचना चाहिए। उन्होंने अमुवि हिंसा की न्यायिक जांच कराने और हिंसा के पीछे छिपे भाजपा नेताओं को बेनकाब करने की भी मांग की है।

Next Story