Archived

महाकवि निराला के प्रपौत्र पर गोली और बम से हमला, मौत

महाकवि निराला के प्रपौत्र पर गोली और बम से हमला, मौत
x
इलहाबाद: यूपी के इलाहाबाद शहर में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। अखिलेश त्रिपाठी पर बुधवार को बम से हमला किया गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, हमला उस वक्त हुआ, जब अखिलेश सब्जी लेने दारागंज सब्जी मंडी गए हुए थे।
पुलिस ने मुताबिक, जांच में पता चला कि बाइक सवार दो युवकों ने निशाना किसी और को बनाया था। जिसमें वो कामयाब भी हुए, लेकिन अखिलेश द्वारा बदमाशों को देख लेने पर बदमाशों ने अखिलेश की ओर भी बम फेंक दिया। इस बमबाजी में अखिलेश भी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसके चलते गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार बदमाशों ने बालू ठेकेदार गगन निषाद पर हमला किया था।

बदमाशों ने तमंचे से गगन पर फायर किया, जिससे गोली लगने के बाद गगन जमीन पर गिर पड़ा। पास खड़े अखिलेश ने आवाज सुनकर बदमाशों की ओर देखा तो बदमाशों ने मंडी में दहशत फैलाने के लिए बमबाजी शुरू कर दी। इसमें अखिलेश समेत 4 लोग झुलस गए थे।

उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निराला जी के पौत्र के निधन पर साहित्य जगत के लोग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

अखिलेश त्रिपाठी दारागंज सब्जी मंडी में अनारा देवी की सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीद रहे थे। वह सब्जी छांटने के लिए झुके ही थे तभी गोली बम चलने शुरू हो गए। इसमें एक बम उनके कमर के पास पीठ में लगा और उनकी रीड की हड्डी समेत पूरी कमर उड़ गई। बमबाजी मैं सब्जी बेच रही महिला अनारा देवी और गुड़िया देवी भी जख्मी हुई।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story