- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है - केशव प्रसाद मौर्य
शिव कुमार मिश्र
8 March 2018 2:07 PM GMT
x
लखनऊ: फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा का ये बेमेल का गठबन्धन है। सपा और बसपा के शासन काल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। 15 सालो में बुआ और भतीजे की सरकार ने उत्तर प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया था। अपराधी और भ्रष्टाचारियों में आज भगदड़ और भय का माहौल है। अखिलेश जी आपने अगर विकास किया होता तो आप वनवास में नहीं जाते।
केशव मौर्य ने कहा सपा बसपा मोदी रोको प्रतियोगिता में शामिल है। इसमें कांग्रेस भी शामिल हो जाये और अतीक भी शामिल हो जाए तब भी फूलपुर की जनता मोदी जी से प्यार करती है। एक नारा 2014 में दिया था कि विश्वास करो मोदी पर, अब नारा देता हूूॅ- विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है। ऐसे नेता धरती पर एक बार ही आते है। भाईयों और बहनों 2014 में 100 में 53 हमारा था, अब मैं कह सकता हूॅ 2018 में 100 में 60 हमारा है- बाकी में बंटवारा है। पत्रकार मित्रों ने पूछा क्या ये चुनाव 2019 का ट्रायल है तो मैंने उनसे कहा कि आप इसे ट्रायल मानना चाहते है तो मान लीजिए। कमल का फूल विकास का प्रतीक है, सुशासन का प्रतीक हैं, भ्रष्टाचार रोकने का प्रतीक है, विकास के लिए पैसा चाहिए तो साइकिल पर बैठकर लक्ष्मी नहीं आएंगी, वो आएंगी तो कमल के फूल पर बैठकर आएंगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कौशलेन्द्र सिंह पटेल को आप भारी मत से जिताकर लोकसभा भेजिये आपके केशव प्रसाद मौर्य और कौशलेन्द्र सिंह पटेल में कोई अन्तर नहीं।
शिव कुमार मिश्र
Next Story