- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस नेता के गनर मर्डर केस में सीएम योगी की मुश्किल बढ़ी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही है। वर्ष 1999 में महाराजगंज में हुए बवाल के बाद कांग्रेस नेता तलत अजीज के सुरक्षा गार्ड सत्य प्रकाश यादव की गोली लगने से हुई मौत से जुड़ा है। इस घटना के बाद तीन एफआईआर दर्ज हुई थीं और तीनों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। इस मामले में योगी आदित्यनाथ को भी आरोपित बनाया गया था। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दाखिल एक निगरानी याचिका पर सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय कर दी है। सीबीसीआईडी ने तीनों मामलों की जांच के बाद इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद तलत अजीज ने एसीजेएम महाराजगंज की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने अर्जी को कम्प्लेंट केस माना और केस में सीआरपीसी की धारा 202 के तहत गवाहों का बयान दर्ज हुआ। बाद में कंप्लेंट केस मैजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। मैजिस्ट्रेट के इस आदेश को याचिका के जरिए अब हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। जस्टिस एसडी सिंह की कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए इस पर सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख तय की है।
अर्जी में सीबीसीआईडी जांच पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि तत्कालीन बीजेपी सांसद (योगी) को बचाने के लिए लीपापोती की गई है। हत्या जैसे गंभीर मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं दी जा सकती। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए और सीजेएम कोर्ट के आदेश को रद्द कर वर्तमान सीएम के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
महाराजगंज जिले के पंचरुखिया इलाके के भिटौली कस्बे में हुई यह घटना 10 फरवरी 1999 की है। तब प्रदेश में बीजेपी की कल्याण सिंह सरकार थी। एक जमीन को लेकर दो सम्प्रदायों के बीच बवाल हुआ। एक वर्ग के लोग विवादित जमीन को कब्रिस्तान बता रहे थे, जबकि दूसरे वर्ग के लोग तालाब बता रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से तलत अजीज के सरकारी गनर सत्य प्रकाश यादव की मौत हो गई।
इस मामले में कोतवाली थाने में 3 एफआईआर दर्ज हुई थीं। तलत अजीज द्वारा दर्ज एफआईआर में गोरखपुर के तत्कालीन बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ ही कुछ अन्य लोगों को नामजद किया गया था। वहीं, योगी आदित्यनाथ द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में तलत अजीज और उनके समर्थकों को नाजमद किया गया। योगी की तहरीर में कहा गया था कि तलत अजीज ने उनकी हत्या के इरादे से फायरिंग करवाई थी।