Archived

योगी सरकार प्रदेश में व्यवस्था पविर्तन पूरे संकल्प के साथ कर रही है-सुनील बंसल

योगी सरकार प्रदेश में व्यवस्था पविर्तन पूरे संकल्प के साथ कर रही है-सुनील बंसल
x
फूलपुर/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में वालिंटियर एवं आईटी सम्मेलन, कार्यकर्ता सम्मेलनों से कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन करने के बाद चुनाव में करणीय कार्य और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का खाका खींचा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डा रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षमण आचार्य, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, आईटी प्रमुख संयज राय, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


मुख्यअतिथि सुनील बंसल ने कहा कि आधुनिक भारत में समाज के बुद्धिजीवी समाज से संवाद का प्रमुख साधन सोशल मीडिया है। उन्होंने भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को साइबर सोल्जर्स की उपाधि से नवाजा, उन्होंने कहा कि आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है सभी अपनी भूमिका का गंभीरता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा एकदम स्पष्ट है कि किसान समृद्धिशाली हो, सबके पास आवास हो, सड़क, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था दुरुस्त तो इसमें सरकार लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौरवमई इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के उदासीनता की वजह से उत्तर प्रदेश पिछड़ा रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए बहुमत दिया है जिसे सरकार पूरे संकल्प के साथ पूरा कर रही है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश का जो विकास लंबे समय से ठप पड़ा था वह भाजपा के 11 महीने कि सरकार ने तेज गति से आगे बढ़ाया है, उन्होंने आगे कहा कि देश व प्रदेश की सरकार विकास को लेकर आगे बढ़ी है वह संसाधनों के साथ किसान गरीब नौजवानों के स्तर का भी विकास करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान हुआ है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण केशव प्रसाद और कौशलेंद्र सहित जैसे अनेक लोग हैं।
अतिथि एवं कार्यकर्ताओं को स्वागत करते हुए फूलपुर के प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आईटी करिश्मा का केंद्र है। आईटी विभाग के कार्यकर्ता अहर्निश दिन-रात कार्य करते हैं और वह जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो आम जनमानस के प्रयास से संभव नहीं है। भावनात्मक लहजे में कहा कि मैं यहां सांसद नहीं सेवक बनने आया हूं, आपके बीच रहकर सदैव आपके साथ कार्य करूंगा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद जी के विकास हेतु किए गए संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा।
Next Story