अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर: भारतीय समाज पार्टी के नेता सुहेलदेव पकड़े गए 7 किलो गांजे के साथ हुए गिरफ्तार

Smriti Nigam
16 Aug 2023 3:39 PM GMT
अंबेडकरनगर: भारतीय समाज पार्टी के नेता सुहेलदेव पकड़े गए 7 किलो गांजे के साथ हुए गिरफ्तार
x
आपको बता दें कि अंबेडकरनगर पुलिस पिछले कुछ दिनों से नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

आपको बता दें कि अंबेडकरनगर पुलिस पिछले कुछ दिनों से नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस ने एक चेकिंग के दौरान कुर्की बाजार के पास दो लोगो को 7.15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया.लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एकबार फिर सुर्खियों में है. पार्टी के प्रदेश सचिव को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों में से एक ने अपना नाम अशोक यादव बताया. आरोपी ने खुद को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नेता बताया.ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के एक नेता पर गांजा तस्करी का गंभीर आरोप लगा है. पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक अशोक यादव को सम्मनपुर थाने की पुलिस ने 7 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने अशोक यादव संग उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

इस मामले पर जब और छानबीन की गई तो पता चला कि अशोक यादव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश महासचिव है. सोशल मीडिया पर अशोक यादव की ओम प्रकाश राजभर के साथ कई फोटो मिलीं. पिछले दिनों 26 जुलाई को जब सुभासपा का संगठन विस्तार किया गया, तो सबसे ऊपर अशोक यादव का नाम देखने को मिला.उनके नाम के सामने प्रदेश महासचिव लिखा है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने कुर्की बाजार में गश्त के दौरान दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया. इनके पास से गांजा बरामद हुआ. विधिक कार्रवाई के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया. उनके मुताबिक एक आरोपी उमाशंकर राजभर है और दूसरा अशोक यादव.

सुभासपा के प्रदेश सचिव की गिरफ्तारी के बाद जनपद में सियासी हलचल बढ़ गई है. भाजपा के साथ सुभासपा का गठबंधन होने के नाते भी सियासी तापमान बढ़ गया है. अशोक यादव की गिरफ्तारी के बाद ओमप्रकाश राजभर को आफत में डाल दिया था. वहीं, सुभाषपा के जिला अध्यक्ष जगलाल राजभर ने पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अशोक यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश के तहत हुई है. लेकिन अशोक यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है.

Next Story