बांदा

शादी से पहले ही दुल्हन हुई फरार, पिता गए तिलक चढ़ाने इधर प्रेमी के साथ भागी लड़की...मचा हड़कंप!

Arun Mishra
27 Nov 2022 9:08 AM GMT
शादी से पहले ही दुल्हन हुई फरार, पिता गए तिलक चढ़ाने इधर प्रेमी के साथ भागी लड़की...मचा हड़कंप!
x
मिली जानकारी के अनुसार तब घर पर मां अकेले थी और बेटी, बाजार का बहाना बनाकर घर से निकली थी।

यूपी के बांदा में शादी के कुछ दिन पहले ही एक लड़की घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले को लेकर पुलिस के पास भी मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चला है।

पिता गए थे तिलक चढ़ाने

लड़की घर से भागने का प्लान पहले ही बना चुकी थी। वो बस सही मौके के इंतजार में थी। जिस दिन घर वाले तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वाले के यहां गए, लड़की फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तब घर पर मां अकेले थी और बेटी, बाजार का बहाना बनाकर घर से निकली थी।

रिश्ता नहीं था मंजूर

कहा जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर लड़की खुश नहीं थी, वो पहले ही अपने परिवार को कह चुकी थी कि ये शादी नहीं करेगी। परिवार वाले नहीं माने और उसकी शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ तय कर दी गई।

प्रेमी के साथ भागी

रिपोर्टों की मानें तो लड़की चित्रकुट में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भागी है। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश में जुट गई है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी लड़के ने बहला फुसलाकर लड़की को भगाया है। घर पर बारात आने की तैयारी की जा रही थी। ऐसे में लड़की के भागने से घर वाले काफी परेशान हैं। उधर आरोपी लगड़का भी घर से फरार है। यही कारण है कि घरवालों को उस पर शक हो रहा है। इस मामले में लड़के के परिवार वाले चुप्पी साधे हुए हैं।

Next Story