- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका और फिर मचा बबाल, दूल्हा ने देखा मौका और लगाया चौका
शिव कुमार मिश्र
26 Jun 2018 9:50 AM GMT
x
बांदाः कस्बे के माहेश्वरी देवी मंदिर में देरशाम बारात निकासी की रस्मों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पचीस वर्षीय युवती ने दूल्हे को अपना बॉयफ्रेंड बताकर उस पर लात घूंसों के साथ पिल पड़ी । वहां मौजूद दूल्हा पक्ष के लोग और पुजारी जबतक कुछ समझ पाते प्रेमिका ने शादी का सेहरा फाड़ फेंक दिया। शादी के लिए बनाए गए विशेष कपड़े तहस नहस कर दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।
सरेआम हुई इस फजीहत के बाद दूल्हा वहां से रफूचक्कर हो गया और प्रेमिका सीधे कोतवाली जा पहुंची। फिलहाल प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने धारा 313, 494 और 495 के तहत बांदा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर शादी रुकवा दी। दरअसल मामला यह है कि 25 वर्षीय युवती मनु सिंह बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ले के मुक्तिधाम के पास रहती हैं। मनु का लगभग पिछले 7 वर्षों से शहर के नुनीहा माहौल मोहल्ले के रहने वाले 24 वर्षीय शिवम तिवारी से अफेयर चल रहा था और वह अबतक उसके साथ "लिव इन रिलेशनशिप" में रह रही थी।
लेकिन आज जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी का विवाह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में तय हुआ है और आज बारात जानी है तो वह यह बर्दाश्त न कर सकीं और जैसे ही शादी की रस्म पूरी करने दूल्हा मंदिर पहुँचा, तभी वो भी मंदिर पहुँच गईं। मंदिर में बारात निकासी की रस्में हो रही थीं, तभी प्रेमिका मनु सिंह ने गुस्से में दूल्हे का सेहरा उतार फेंका और शादी के पायजामे को फाड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी। अपनी फजीहत से हैरान दूल्हा वहां से किसी तरह भाग निकला ।
सूचना मिलते ही मंदिर के चंद कदम दूर स्थापित बालखण्डी नाका चौकी की पुलिस वहां पहुंच गई व प्रेमिका को चौकी ले गई, इसके बाद उसे शहर कोतवाली पहुंचा दिया, जहां प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के विरुद्ध आईपीसी के तहत 313, 454 और 455 धारा का मुक़दमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस दूल्हे के घर पहुंची जिस पर दूल्हा बारात लेकर मध्य प्रदेश के चंदला के लिए रवाना हो चुका था। पुलिस ने दूल्हे के पिता को फ़ोन कर शहर के 18 किलोमीटर दूर पहुंची बारात को चौकी बुलवा लिया। दूल्हे का पिता बबलू तिवारी अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
Next Story