Archived

दुर्लभ रेड सैंडबोआ सांप और 30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

Vikas Kumar
26 Jan 2018 7:02 AM GMT
दुर्लभ रेड सैंडबोआ सांप और 30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
x
पुलिस ने दुर्लभ रेड सैंडबोआ सांप और 30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, बरामद किए गए सैंडबोआ सांपों की कीमत करोड़ों में है...

बहराइच : नेपाल सीमावर्ती जनपद बहराइच में दुर्लभ रेड सैंडबोआ सांप की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मुर्तिहा पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम को नेपाल बॉर्डर पर बंगालीपुरवा गांव से चरस और दुर्लभ रेड सैंडबोआ सापों के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तस्कर के पास से 30 लाख रुपये की चरस और दो दुर्लभ रेड सैंडबोआ सांप बरामद किए गए हैं। बरामद सैंडबोआ सांप की कीमत अन्तरराष्टीय मार्केट में तीन करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

बरामद सांपो को कोर्ट की अनुमति के बाद उनके प्राकृतिक वास घनें जंगलो में छोड़ दिया गया है। रेड सैंडबोआ सांप टाइगर और तेंदुओं की तरह सेडयूल वन का दुर्लभ जीव है। यह जहरीले नहीं होते हैं। इन्हे आम भाषा में 'दो मुहा सांप' कहा जाता है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक इन दुर्लभ सापों के मांस और खाल से सेक्स वर्धक दवाएं बनाई जाती हैं। इसकी मांग चाइना के बाजारों में सर्वाधिक होने के चलते इन सापों को स्थानीय तस्कर कम कीमतों पर खरीद कर नेपाल लेकर ऊंचे दामों में बेचते है।

बता दें बीते 24 घंटों में दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की टीम नें तीन सैंडबोआ सापों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुरुवार को बॉर्डर व संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान के दौरान ये सफलता हासिल हुई।

Next Story