बलिया

यूपी का चुनावी गणित: लोकसभा- सलेमपुर (Salempur) का चुनावी विश्लेषण, किस दल की क्या है हैसियत

Shiv Kumar Mishra
11 July 2023 6:16 AM GMT
यूपी का चुनावी गणित: लोकसभा- सलेमपुर (Salempur) का चुनावी विश्लेषण, किस दल की क्या है हैसियत
x

विशाल पाण्डेय

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन को 3,55,325 वोट मिले थे. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार सलेमपुर लोकसभा में सपा 3,75,033 वोट मिले. जो कि 2019 के गठबंधन से भी 19,708 वोट ज़्यादा हैं.

यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण

लोकसभा- सलेमपुर (Salempur)

कुल मतदाता- 16,67,282 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5

मौजूदा सांसद- BJP

2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 55.33%)

1.BSP+SP- 3,55,325

2.BJP- 4,67,940

3.Cong- 27,363

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सलेमपुर लोकसभा सीट पर 1,12,615 वोटों से जीत दर्ज की.

2022 विधानसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा के नतीजे-

1.SP- 3,75,033

2.BJP- 4,13,706

3.BSP- 1,18,494

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 4,67,940 वोट हासिल किए थे. वो भी तब जब सपा और बसपा का गठबंधन था.

लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के आँकड़ों के मुताबिक़ सलेमपुर लोकसभा में बीजेपी को 4,13,706 वोट मिले. 2019 के मुक़ाबले 2022 में इस लोकसभा में बीजेपी के 54,236 वोट कम हुए.

इसके बावजूद भी 2022 में सलेमपुर लोकसभा सीट पर BJP 38,673 वोटों से SP से आगे है.

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन को 3,55,325 वोट मिले थे. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार सलेमपुर लोकसभा में सपा 3,75,033 वोट मिले. जो कि 2019 के गठबंधन से भी 19,708 वोट ज़्यादा हैं.

वहीं BSP को 2022 के चुनाव में सलेमपुर लोकसभा सीट पर 1,18,494 वोट मिले.

सलेमपुर लोकसभा सीट बलिया और देवरिया ज़िलों की कुछ विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी हुई है.

2024 के लोकसभा चुनाव में भी सलेमपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा.

2022 के विधानसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा की #जीत हुई थी.

1.भाटपार रानी- (SP- 73,200), (BJP- 91,282), (BSP- 18,576)

2.सलेमपुर- (SP- 65,439), (BJP- 82,047), (BSP- 20,657)

3.बेल्थरा रोड- (SP- 78,995), (BJP- 73,481), (BSP- 38,803)

4.सिकंदरपुर- (SP- 75,446), (BJP- 63,591), (BSP- 29,604)

5.बांसडीह- (SP- 81,953), (BJP- 1,03,305), (BSP- 10,854)

नोट- लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन हर यूपी की हर लोकसभा सीट का आकलन आपको यहाँ पर मिलेगा. आपके सुझाव आमंत्रित हैं, कोई त्रुटि हो तो ज़रूर बताएँ उसमें सुधार किया जाएगा.

Next Story