- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बीजेपी नेता के मुंशी ने उतरवाए थाने में कपड़े, मचा हडकम्प
शिव कुमार मिश्र
8 July 2018 8:35 AM GMT
x
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र की हद में लगने में वाले थाने में कथित तौर पर भाजपा नेता से अभद्रता का मामला सामने आया है। स्थानीय समाचापत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक यहां थाने में किसी मामले में पीड़ित शख्स के साथ पहुंचे भाजपा नेता से थाने के मुंशी ने गाली-गलौच की। तलाशी के बहाने भाजपा नेता के कपड़े तक उतरवा दिए गए। स्थानीय नेता के साथ हुई शर्मनाक हरकत के बाद भाजपा नेताओं ने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर मामले को शांत कराया।
दरअसल वीरपाल सिंह नगीना ग्रामीण मंडल इकाई के भाजपा महामंत्री हैं। बीते शनिवार को वह मुस्सेपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोनू के परिवार के साथ मारपीट प्रकरण में पीड़ित की पत्नी संग थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी मुंशी तेजवीर विकल ने भाजपा नेता से उल्टा पूछताछ शुरू कर दी।
इस दौरान कथित तौर पर भाजपा नेता से गाली-गलौच भी की गई। कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। हवालात में बंद करने की भी धमकी दी गई। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को निपटाने की कोशिश की और भाजपा नेता को वापस घर भेज दिया।
खबर के मुताबिक मामला इतने में ही शांत नहीं हुआ। भाजपा नेता वीरपाल ने अपने साथ हुए इस व्यवहार की जानकारी जिला कमिटी और स्थानीय कमिटी को दी। जिसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत अग्रवाल के नेतृत्व मामले में पर सख्त एतराज जताया। सभी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को किसी तरह शांत कराया।
Next Story