बदायूं

गुस्से में आकर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बेटी और पत्नी दोनों की मौत

Shiv Kumar Mishra
16 Aug 2023 2:13 PM GMT
गुस्से में आकर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बेटी और पत्नी दोनों की मौत
x
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद की है पूरी खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे आखिर समाज किस ओर चल पड़ा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह मामूली विवाद पर पति ने अपनी पत्नी और आठ माह की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं शव के पास बैठ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पति-पत्नी से हुआ था विवाद

बताया गया कि भुडेली गांव निवासी अखिलेश दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। खेतीबाड़ी के चलते कुछ दिन पहले ही गांव लौटकर आया था। मंगलवार रात पत्नी खुशबू से अखिलेश का विवाद हुआ था। इसके बाद वह खेत चला गया। बताया गया कि बुधवार सुबह वह खेत से लौट कर आया और अपनी बहन से पत्नी के बारे में जानकारी की। पत्नी के कमरे में होने की जानकारी पर वह भी वहां पहुंचा। जहां अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे गुस्साए अखिलेश ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

खुशबू की गोद में थी बच्ची

बताया गया कि पत्नी खुशबू की गोद मे ही आठ माह की बच्ची सृष्टि भी थी। कुल्हाड़ी के प्रहार उसे भी लगे जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बेटी और पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित अखिलेश वहीं बैठ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Next Story