Archived

यूपी : बदायूं में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेक्टर-बोलेरो की भीषण टक्कर में पाँच लोगों की मौत, 9 घायल

Arun Mishra
17 Feb 2018 10:57 AM GMT
यूपी : बदायूं में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेक्टर-बोलेरो की भीषण टक्कर में पाँच लोगों की मौत, 9 घायल
x
ट्रेक्टर और कार में भीषण टक्कर हो गई।
बदायूं : उत्तरप्रदेश के जनपद बदायूं में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहाँ, ट्रेक्टर और कार में भीषण टक्कर हो गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में बोलेरो चालक राम सिंह (38), रूपवती (45), उषा देवी (20), तनुश्री (4) और चुन्नू (6) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जरीफनगर थाना के जाफर नगर की है।
घायलों में दो बच्चों की गंभीर हालात को देखते हुए बरेली रेफर किया गया है। एक परिवार बच्चे के नामकरण समारोह से लौट कर वापस अपने घर बुलेरो कार से जा रहा था। तभी राबिया इंटर कॉलेज के पास बुलेरो गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली से जा टक्कराई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदप्रकाश ने बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी नानक सिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने शुक्रवार रात गांव सिरासौल आये थे। पूरा परिवार बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में करीब आठ बजे बिसौली सहसवान मार्ग पर सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।
Next Story