बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी विधायक संजय ओझा को किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
12 March 2023 12:17 PM GMT
बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी विधायक संजय ओझा को किया गिरफ्तार
x
फर्जी विधायक जिले के अधिकारियों को करता था रोज फोन

Bulandshahr police news : बुलंदशहर पुलिस ने आज एक बड़ी कमायाबी हासिल की जब एक फर्जी विधायक संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया। संजय ओझा अफसरों को कॉल करके खुद को विधायक बताता था। प्रदेश में सैकड़ों युवकों को ठगी का शिकार बना चुका संजय ओझा अफसरों को कॉल करके खुद को बिल्सी का MLA बताता था।

आज बुलंदशहर के तेज तर्रार कप्तान श्लोक कुमार ने फर्जी विधायक की पोल खोलते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ़्तारी जहंगीराबाद पुलिस ने डिंबाई से की है। फर्जी विधायक संजय ओझा बेधकड़ होकर यूपी पुलिस के पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव, होम सेक्रेटरी, एसएसपी से सिफारिश करता था।

एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पेशल कवरेज न्यूज को बताया कि अभी जल्द में ही हमने एक फर्जी कमांडेंट पकड़ा था जो एक बर्खास्त सिपाही था लोगों से भर्ती के नाम पर पैसे वसूलता था। इस फर्जी विधायक ने उस फर्जी कमांडेंट से 15 लाख रुपये उसकी मदद करने के नाम पर ले लिए। फिर हमने सर्विलांस के जरिए जानकारी ली तो यह मामला खुला।

एसएसपी ने बताया फिलहाल संजया ओझा के फोन से कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ मिली है। ये विधायक बनकर प्रदेश के उच्चाधिकारियों को भी फोन करता रहता था। खुद को विधायक बताकर अधिकारियों पर रौब झाड़ने का प्रयास करता था। अभी इसकी सभी जांच की जाएगी। तब तक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त संजय ओझा को जेल भेजा जा रहा है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी तरह कानून व्यवस्था का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता है। प्रत्येक पीड़ित और सोशत को न्याय दिलाना मेरा हर संभव प्रयास है। जिले में किसी भी तरह के अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Next Story