Archived

सीएम योगी ने जारी किया श्वेत पत्र, अखिलेश सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा'

Arun Mishra
18 Sep 2017 12:06 PM GMT
सीएम योगी ने जारी किया श्वेत पत्र, अखिलेश सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा
x
उत्तरप्रदेश सरकार को 6 महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में श्वेत पत्र 2017 जारी किया। जिसमें पूर्व सरकार की अनियमितता और अपने 6 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई।
लखनऊ : उत्तरप्रदेश सरकार को 6 महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में श्वेत पत्र 2017 जारी किया। जिसमें पूर्व सरकार की अनियमितता और अपने 6 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई।
श्वेत पत्र जारी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12-15 वर्षों में विभिन्न सरकारों ने जो किया, उसे श्वेत पत्र में दिया गया है। 6 महीने में सरकार के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा।
उन्होंने आगे कहा किउससे पहले पिछली सरकारों की जानकारी जरूरी है। सार्वजनिक उपक्रमों के संचालन में वित्तीय अनुशासन हीनता और घोटाले किये गए। 10 वर्ष में राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत से अधिक रहा है। पिछली सरकार ने गैर जिम्मेदाराना, अराजकता को प्रश्रय दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पीएसयू बंद हो चुके हैं। प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों पर 91000 करोड़ का घाटा है। इससे साफ जाहिर है कि पिछली सरकार जन विरोधी, भ्रष्टाचार युक्त और गैर जिम्मेदार थी। प्रदेश की विकास योजनाओं को रोका गया।
Next Story