Archived

अच्छी खबर: CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, अगले महीने निकलेगी 50 हजार भर्तियां

Vikas Kumar
25 Nov 2017 6:30 AM GMT
अच्छी खबर: CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, अगले महीने निकलेगी 50 हजार भर्तियां
x
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरे चरण के चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं को...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरे चरण के चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा सूबे में 4 लाख नौकरियां युवाओं का इन्तजार कर रही हैं। अगले महीने सरकार 50 हजार भर्तियां निकालेगी।

सीएम योगी ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कपूरथला में जनसभा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है कि कानून का राज होगा, नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगले महीने 50 हजार भर्तियां आएंगी। यह भर्तियां चेहरा देखकर नहीं पारदर्शी तरीके से होगी।

साथ ही जनसभा में उन्होंने ये भी कहा कि अब जाति, मजहब नहीं मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। अगर कोई इन भर्तियों को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश करेगा तो सरकार उसकी संपत्ति जब्त कर लेगी।

इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 8 महीने की सरकार में उन्होंने 11 लाख गरीबों को आवास दिए। जबकि पिछली सपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में मात्र 29 हजार आवास बांटे गए। उन्होंने कहा कि हम नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाना चाहते हैं।

Next Story