एटा

Etah Big Breaking News: खून का बदला खून, आपसी रंजिश में 7 साल के लड़के मयंक की घर में घुसकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
13 July 2023 5:40 AM GMT
Etah Big Breaking News: खून का बदला खून, आपसी रंजिश में 7 साल के लड़के मयंक की घर में घुसकर हत्या
x
एटा में घर में घुसकर सात साल के मयंक की गोली मारकर हत्या कर दी।

अब उत्तर प्रदेश के जनपद एटा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां घर में घुसकर सात साल के मयंक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

कैसे हुई हत्या

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के पिपहरा गांव में आपसी रंजिश में 7 साल के लड़के मयंक की घर के बरामदे में नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ़ होकर योजनाबद्ध तरीके से हमलावरों ने घर के बरामदे में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को अंजाम रात दो बजे के लगभग हत्यारों ने दिया।पिछले साल गांव में ही इसी परिवार के ओमवीर की रंजिश में कर दी गयी थी हत्या।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उसी हत्या के बदले के रूप में मयंक की हत्या की गयी है।

क्या हुआ था

मृतक और आरोपी एक ही परिवार के हैं। दिल्ली में रहकर दोनों परिवार के लोग साथ मिलकर बिज़नेस करते थे। बिजनेस को लेकर ही दिल्ली में पिछले साल दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद पिपहरा गांव में आने पर एक पक्ष ने ओमवीर की हत्या कर दी थी। ओमवीर की हत्या के मामले में मयंक के परिजन अभी भी एटा जेल में बंद हैं। उसी हत्या के प्रतिशोध के रूप में मयंक की हत्या की गई है।

एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ अलीगंज, थाना अध्यक्ष जैथरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है।

अभितांशु शाक्य

Next Story