- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना जलेसर कस्बे में सोमवार रात मोहल्ला गोला कुआं में तिराहे के पास स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया. मंगलवार सुबह अंबेडकर की प्रतिमा टूटी हुई देखकर जाटव समाज के लोग भड़क उठे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लोगों को समझाकर हालात काबू में किए.
मिली जानकारी के मुताबिक, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया. इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जाटव समाज के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए. पुलिस से प्रतिमा ताड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
दोनों अधिकारीयों ने अक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर हालात को काबू में किया. सीओ ने बताया कि सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा का वह हाथ तोड़ दिया, जिसकी एक उंगली अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के संकेत देती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाटव समाज के लोगों से बात की. क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया जा रहा है.
बताते चलें कि इससे पहले आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था. जिले के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई थी. ग्रामीणों ने सुबह जब मूर्ति टूटी हुई देखी तो वो आक्रोशित हो गए. इसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.ग्रामीणों का आरोप था कि मूर्ति टूटने की घटना कई बार हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इंस्पेक्टर दीनानाथ पांडेय ने बताया था कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों को शांत कर पुलिस की निगरानी में अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगाई. आलाधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात किया है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story