Archived

फिरोजाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा, हालत सामन्य नहीं, इंटरनेट सेवा की बंद

फिरोजाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा, हालत सामन्य नहीं, इंटरनेट सेवा की बंद
x
फिरोजाबाद में थानेदार के साथ भाजपाईयों ने की मारपीट के मामले में आईजी के आदेश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। आईजी के आदेश पर आरोपियों के मकानों को सील कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। पुलिस ने आधा दर्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शहर में हालात कासगंज जैसे न हों, इसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।


क्या था मामला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दूसरे समुदाय के युवक के ऊपर टिप्पणी की थी। इसको लेकर भाजपाइयों का युवक से विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जैसे ही पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो भाजपा कार्यकर्ता धीरज पाराशर, उदय ठाकुर और लकी गर्ग ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। इस बीच उक्त तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल इस मामले में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके यहां दबिश दी। फिलहाल तीनों भाजपा कार्यकर्ता फरार हैं।

थाना प्रभारी से हाथापाई की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों भाजपा नेताओं के खिलाफ धारा आईपीसी 147, 353, 504, 506 में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली उत्तर के इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के साथ बीती रात अभद्रता के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक आरोपी लकी गर्ग के घर को सील कर दिया।

इस पर लकी गर्ग के पिता हरीश गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने पहले तो बिना किसी नोटिस के घर को सील किया है। इसके कारण हम लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। परिवार के सदस्यों को एक दूसरे का पता नहीं है। घर सील करते समय हमारा पालतू कुत्ता भी अंदर बंद हो गया है, जो मर सकता है। हमें पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। इसके बाद शाम को पुलिस द्वारा सील खोल दी गई।

सुहागनगरी के हालात बेकाबू न हों इसके लिए डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। प्रशासन को डर है कि फिरोजाबाद की घटना भी कहीं कासंगज जैसी घटना न बन जाए।
Next Story