Archived

दुल्हन को अकेला छोड़ शादी से भागा नाराज दूल्हा, जानिए- क्यों?

Arun Mishra
29 Jun 2018 1:46 PM GMT
दुल्हन को अकेला छोड़ शादी से भागा नाराज दूल्हा, जानिए- क्यों?
x
सांकेतिक तस्वीर
6 बजे मंडप की तैयारी चल रही थी कि तभी किसी ने बताया कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ गायब हो गया है।
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के एक गांव में उस समय लोग सकते में आ गए, जब बारात में आया दूल्हा अचानक गायब हो गया। बाद में जानकारी यह मिली कि दूल्हा खुद ही शादी छोड़कर भागा था क्योंकि वह दहेज से संतुष्ट नहीं था।
जसराना थाने के गांव नगला हरीसिंह निवासी डोरीलाल ने अपनी पुत्री रेनू की शादी थाना नारखी के गांव आसलपुर निवासी शशीकांत पुत्र डोरीलाल के साथ सात दिन पहले तय की थी। नियत तिथि 28 जून की शाम को जब बारात गांव में पहुंची तो ग्रामीणों के साथ परिजनों ने बारात का स्वागत और सत्कार अच्छे से किया। द्वाराचार एवं अन्य कार्यक्रमों के बाद सुबह 6 बजे मंडप की तैयारी चल रही थी कि तभी किसी ने बताया कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ गायब हो गया है।
दूल्हा गायब होने की सूचना से कन्या पक्ष के साथ वर पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हे को तलाशने के तमाम प्रयास किए गए लेकिन वह कहीं ना मिला। लड़की के पिता ने थाने को सूचना दी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। कन्या के पिता ने कहा कि दूल्हे की पहली पत्नी मर चुकी है। शाम के समय उसने एक अंगूठी और चेन की मांग की थी। न देने पर दूल्हा नाराज होकर सुवह मंडप से भाग गया।
Next Story