- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गाजियाबाद पुलिस ने पुजारी की बेटी की हत्या का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में हुए बहुचर्चित पुजारी की बेटी के हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है. एसएसपी वैभवकृष्ण ने खुलासा करते हुए बताया कि नीलम के प्रेमी सुमित ने ही अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. सुमित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नीलम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और नीलम उस पर शादी का दबाव बना रही थी तथा मना करने पर पर पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी भी दे रही थी.
26 दिसम्बर 2017 को अभियुक्त सुमित ने नीलम को बुलाकर उसे अपने घर ले गया तथा वह जाकर उसने मृतका के साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन उसने अपने साथी आरिफ नाम के युवक के साथ उसे विजयनगर में राजीव के घर छुड़वा दिया. 9 जनवरी को सुमित ने अपने सभी साथियो के साथ मिलकर योजना बनायी और अगले ही दिन मृतिका को स्विफ्ट कार जिसका नंबर DL 7 CH 0295 में घुमाया तथा रस्ते में शराब भी पी.
शाम के वक्त नीलम को ग्राम अघेड़ा के पास ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने अभियुक्तों से 2 तमंचे,4 जिन्दा कारतूस तथा गला दबाने में प्रयोग की गई शाल और घटना में प्रयोग किये गए दोनों वाहन बरामद कर लिए है.
क्या था मामला?
बता दें कि कृष्णानगर कॉलोनी स्थित मंदिर के पुजारी की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी 26 दिसंबर-2017 को लापता हो गई थी. उसका शव करीब दो सप्ताह बाद मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित अघैड़ा गांव के ईख के खेत में पड़ा मिला था. आरोपितों ने छात्रा की नृशंस हत्या की थी.
रिपोर्ट : दीपक गुप्ता/प्रमोद दुवे