Archived

कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार अत्यन्त संवेदनशील- डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय

कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार अत्यन्त संवेदनशील- डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय
x
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज गाजीपुर के पक्खनपुर गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है। डॉक्टर पांडे ने कहा जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक बूंद भी पसीना गिरेगा वहां वह अपना खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ने कहा केंद्र प्रदेश की सरकारें लगातार जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार द्वारा जो अराजकता का वातावरण पैदा कर दिया गया था। उसे धीरे-धीरे योगी सरकार अब समाप्त करने की स्थिति में पहुंच गई है । उत्तर प्रदेश में इस समय पूरी तरह से कानून का शासन है विकास योजनाओं को तेजी के साथ लागू किया जा रहा है कानून व्यवस्था को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील दृष्टिकोण अपना रही है


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर हम जहां नगर निकाय के चुनाव में भारी बहुमत से विजई होंगे। वही पर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः भारत के प्रधान सेवक की भूमिका में लाने के लिए उत्तर प्रदेश से सहभागिता सुनिश्चित करवाने के लिए जी जान से परिश्रम करेंगे ।

भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में एक बड़ी महती जिम्मेदारी सौंपी गई है उनके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने जो विश्वास व्यक्त किया है एवं उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं का जो विश्वास उनके ऊपर बना हुआ है उस विश्वास को पूरा करने के लिए वह दिन रात एक कर देंगे।

इस अवसर पर भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विशाल सिंह चंचल, गाजीपुर जिले के प्रभारी डॉक्टर नंदजी पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज, सहित जिले के मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story